गोंडा की सब्जी मंडी में 125 पटाखा दुकानें लगी:पटाखा की दुकानों पर खरीदारी, सुरक्षा के लिए दुकानों पर लगाए गए अग्निशमन यंत्र

Nov 08, 2026 - 14:26
0
गोंडा की सब्जी मंडी में 125 पटाखा दुकानें लगी:पटाखा की दुकानों पर खरीदारी, सुरक्षा के लिए दुकानों पर लगाए गए अग्निशमन यंत्र
गोंडा में आज रविवार को दीपावली के पावन पर्व को लेकर जिले में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उतरौला रोड स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी परिसर में अस्थायी पटाखा बाजार पूरी तरह सज चुका है, जहां कुल 125 पटाखा दुकानें लगाई गई हैं। आज ​सुबह 10:00 बजे से ही दुकानों पर बिक्री शुरू हो गई थी, लेकिन दोपहर 1:30 बजे के बाद बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग रंग-बिरंगे और फैंसी पटाखों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खरीदारों की बढ़ती संख्या के चलते मंडी के मुख्य द्वार पर लोगों की लंबी कतारें और भीड़ देखी जा रही है। 10 से लेकर के 3000 तक के पटाखे मार्केट में बिक रहे हैं लोग पहुंच करके जमकर प्रदूषण का ध्यान रखते हुए खरीदारी कर रहे हैं। ​अग्निशमन और पुलिस बल मुस्तैद पटाखा बाजार में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या आगजनी से निपटने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ-साथ नगर पालिका के पानी के टैंकर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा हर दुकान पर अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) और बालू से भरी बोरियों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराई गई है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। जिला और पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार दुकानों का औचक निरीक्षण कर रही हैं, ताकि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न हो सके। पर्यावरण और सुरक्षा का रखा जा रहा ख्याल बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि वे वायु और ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए केवल बच्चों के मनोरंजन के लिए सीमित पटाखे ही खरीद रहे हैं। वहीं, दुकानदारों ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जा रहा है और वे केवल स्वीकृत पटाखों की ही बिक्री कर रहे हैं, ताकि लोग सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से त्योहार की खुशियां मना सकें। पटाखा दुकानों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं पुलिसकर्मियों के लिए ड्यूटी लगाई गई लगातार अधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User