काकोरी में दिवाली पर दो भाइयों पर रॉड से हमला:बड़े की हालत गंभीर, बच्चों की लड़ाई में हुआ था विवाद; रास्ते में रोककर पीटा

Nov 08, 2026 - 14:26
0
काकोरी में दिवाली पर दो भाइयों पर रॉड से हमला:बड़े की हालत गंभीर, बच्चों की लड़ाई में हुआ था विवाद; रास्ते में रोककर पीटा
काकोरी में दिवाली की सुबह दो भाइयों पर उनसे रंजिश रखने वालों ने रॉड से हमला कर दिया। दोनों भाई बाइक से रविवार सुबह 8:30 बजे घर से कहीं जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही उन्हें पड़ोसियों ने रोककर हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई के सिर में रॉड लग गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मामला बिगहू गांव का है। यहां के रहने वाले आशाराम रावत और नरेंद्र कुमार पर हमला किया गया है। हमलावरों में गांव के ही रजनू, राहुल, सचिन और सर्वजीत शामिल हैं। अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया हमले में बड़े भाई आशाराम रावत (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों के बीच हुए विवाद की रंजिश को हमले की वजह बताया जा रहा है। परिजन आशाराम को पहले दुबग्गा के आम्रपाली अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में 3 थानों की फोर्स और पीएसी तैनात काकोरी के इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, नरेंद्र कुमार की तहरीर पर रजनू समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी रजनू, सचिन और राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए 3 थानों की फोर्स तैनात की गई है। पीएसी के जवान भी बुलाए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User