देवरिया में 6 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस:वाहन टकराने पर स्कॉर्पियो सवारों ने युवक को मारी थी गोली
देवरिया के गोरखपुर रोड पर वाहन की टक्कर के विवाद में स्कॉर्पियो सवार लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना रविवार सुबह करीब 3 बजे की है। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात 8 बजे तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। गोली रामगुलाम टोला निवासी देव सिंह के पेट में लगी। देव, नीरज सिंह के बेटे हैं। उनका गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल के चाचा सूरज सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। सूरज सिंह ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर की भोर में देव सिंह अपनी कार (यूपी52सीएम2140) से उन्हें रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। स्टेशन के पास उनकी कार की स्कॉर्पियो (यूपी52बीआर1200) से हल्की टक्कर हो गई। शिकायत के मुताबिक, स्कॉर्पियो से आरिफ, अख्तर अली के बेटे आसिफ और नियाज अहमद के बेटे निसार अहमद समेत तीन अन्य लोग उतरे। आरिफ, आसिफ और निसार के हाथ में पिस्टल थी, जबकि बाकी तीन लोगों के पास डंडे थे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की और पिस्टल तान दी। इसके बाद सूरज और देव सिंह कार लेकर वहां से जाने लगे। आरोपियों ने उनका पीछा किया और हवाई फायरिंग की। शिकायत में कहा गया है कि देव सिंह के कार से बाहर निकलने पर आरोपियों ने फिर गोली चलाई। आरिफ की पिस्टल से निकली गोली देव सिंह के पेट में लगी। इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। परिजन देव सिंह को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया। पुलिस ने आरिफ, आसिफ और निसार समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि घायल के चाचा की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सब हेडिंग के साथ खबर भेजिए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)