गोरखपुर-बिहार रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द:दिसंबर में 16 दिन रेलवे का मेगा ब्लॉक, कुछ के रूट और समय बदलेंगे; देखिए पूरी लिस्ट

Nov 22, 2026 - 06:33
0
गोरखपुर-बिहार रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द:दिसंबर में 16 दिन रेलवे का मेगा ब्लॉक, कुछ के रूट और समय बदलेंगे; देखिए पूरी लिस्ट
गोरखपुर होकर बिहार और दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। पिपराइच-बोदरवार-कप्तानगंज रेलखंड पर दोहरीकरण के काम के चलते दिसंबर में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 3 से 18 दिसंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके चलते कई पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों का समय भी बदलेगा और कई का कप्तानगंज स्टेशन पर ठहराव बंद रहेगा। वहीं, 22 नवंबर को आनंद विहार से छपरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन भी छपरा के बजाय गोरखपुर में ही यात्रा समाप्त करेगी। रेलवे के अनुसार, गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर पिपराइच, बोदरवार और कप्तानगंज स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद 18 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सुरक्षा और परिचालन से जुड़े जरूरी काम किए जाएंगे। गोरखपुर रूट की ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त दोहरीकरण के काम के कारण गोरखपुर कैंट, नरकटियागंज, सीवान और थावे के बीच चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 9 ट्रेनों का बदलेगा रूट, कई स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी दोहरीकरण के काम के कारण लंबी दूरी की 9 ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। इनमें गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली एक्सप्रेस और मुंबई, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान तथा असम की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव: रूट बदलने के कारण इन ट्रेनों का कप्तानगंज, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। अलग-अलग ट्रेनों के लिए ठहराव की सूची अलग है। इसलिए यात्रियों को अपनी ट्रेन के अनुसार जानकारी लेनी होगी। कई ट्रेनों के समय में भी होगा बदलाव रेलवे ने नवंबर और दिसंबर में कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाने और कुछ को तय समय से देरी से रवाना करने का फैसला किया है। कप्तानगंज की जगह रामकोला तक ही जाएंगी पैसेंजर ट्रेनें थावे से कप्तानगंज के बीच चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक ये ट्रेनें कप्तानगंज के बजाय रामकोला स्टेशन तक ही चलेंगी। दिसंबर में 19 ट्रेनों का कप्तानगंज में ठहराव बंद रेलवे ने 10 से 17 दिसंबर के बीच चलने वाली 19 ट्रेनों का कप्तानगंज स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। इनमें बांद्रा टर्मिनस-बरौनी, बढ़नी-नरकटियागंज, अमृतसर-दरभंगा, जम्मूतवी-गुवाहाटी, दिल्ली-सीतामढ़ी, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी, गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज, आनंद विहार-रक्सौल, गोमती नगर-दरभंगा, खातीपुरा-दरभंगा, छेहरटा-सहरसा, प्रयागराज-मुजफ्फरपुर, न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार, आनंद विहार-दरभंगा, कटरा-कामाख्या और अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का कप्तानगंज में ठहराव संबंधित तारीखों पर नहीं होगा। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रूट और ठहराव रेलवे की पूछताछ सेवा से जरूर पता कर लें। 22 नवंबर को छपरा के बजाय गोरखपुर में ही रुकेगी स्पेशल ट्रेन रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से गाड़ी संख्या 05014 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा स्पेशल ट्रेन के संचालन में भी बदलाव किया है। यह ट्रेन 22 नवंबर को आनंद विहार से चलकर छपरा जाने के बजाय गोरखपुर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इससे छपरा जाने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था करनी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User