कानपुर चिड़ियाघर में सर्पगृह बंद:100 दिन बिना खाना-पानी रहेंगे 50 से ज्यादा सांप, ठंड में हाइबरनेशन से नहीं करते शिकार

Nov 22, 2026 - 06:33
0
कानपुर चिड़ियाघर में सर्पगृह बंद:100 दिन बिना खाना-पानी रहेंगे 50 से ज्यादा सांप, ठंड में हाइबरनेशन से नहीं करते शिकार
कानपुर चिड़ियाघर का सर्पगृह बंद कर दिया गया है। अब इसे मार्च 2027 में दोबारा खोला जाएगा। सर्दियों के करीब 100 दिनों तक यहां रखे सांप बिना खाए-पिए रहेंगे। दरअसल, ठंड बढ़ने पर सांप हाइबरनेशन (शीतनिद्रा) में चले जाते हैं। इस दौरान वे न तो शिकार करते हैं और न ही भोजन-पानी लेते हैं। जू के डॉक्टर मोहम्मद नासिर ने बताया कि सांप जंगल में हों या चिड़ियाघर में, तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने पर उनकी गतिविधियां कम हो जाती हैं। वे शिकार करना बंद कर देते हैं और शीतनिद्रा में चले जाते हैं। सांप बिना कुछ खाए-पिए 100 दिन या उससे ज्यादा समय तक जीवित रह सकते हैं। देखिए 3 तस्वीरें… 24 डिग्री तापमान पर ही सांपों को मिलता है खाना डॉ. नासिर के मुताबिक, सांपों को भोजन देने के लिए 24 डिग्री सेल्सियस तापमान जरूरी होता है। इस तापमान पर एक सांप को सप्ताह में एक बार वाइट रैट (सफेद चूहा) खाने के लिए दिया जाता है। छोटे सांपों में कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को करीब 40 से 50 ग्राम वजन का चूहा दिया जाता है। वहीं, बड़े सांपों में अजगर (पाइथन) को 1 से 2 किलो वजन का वाइट रैट खिलाया जाता है। ठंड से बचाने के लिए बाड़ों में लगेंगे 200 वाट के बल्ब, कंबल भी डाले जाएंगे सर्दियों में सांपों को ठंड से बचाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने इंतजाम शुरू कर दिए हैं। डॉ.नासिर ने बताया कि सांप ठंडे खून वाले जीव होते हैं। तापमान कम होने पर उनका शरीर सुस्त पड़ जाता है। ज्यादा ठंड इनके लिए जानलेवा भी हो सकती है। इसी वजह से सर्पगृह को सर्दियों में बंद कर दिया जाता है। सांपों के बाड़ों में 200 वाट के बल्ब लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कंबल और जूट के बोरे भी बिछाए जा रहे हैं। ज्यादा ठंड पड़ने पर सर्पगृह में रूम हीटर भी लगाए जाएंगे। कानपुर जू में मौजूद हैं ये सांप कानपुर चिड़ियाघर में अलग-अलग प्रजातियों के कुल 50 से ज्यादा सांप मौजूद हैं। इनमें जहरीले और बिना जहर वाले दोनों तरह के सांप शामिल हैं। सांप की प्रजाति जू में मौजूद सांपों की संख्या कोबरा 7 रसेल वाइपर 7 अजगर 8 कॉमन ट्रिंकेट 2 रेड सैंड बोआ 7 वाटर स्नेक 6 घोड़ा पछाड़ 10 रसेल सैंड बोआ 3 रेटिकुलेटेड वन 1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User