'27 में आ रहे हैं श्री अखिलेश लालबिहारी जीते काशी':लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, जयसिंह बोले- भाजपा के मंसूबे फेल हुए PDA की जीत हुई
लखनऊ में होर्डिंग के जरिए सियासी संदेश देने का सिलसिला तेज हो गया है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की जीत की खुशी में पार्टी मुख्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई। इसमें ‘PDA का संदेश, 2027 में आ रहे हैं श्री अखिलेश’ लिखकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी संदेश दिया गया। होर्डिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा की जीत को लेकर भाजपा पर भी तंज कसा गया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव (अमेठी) की ओर से लगवाई गई इस होर्डिंग में अयोध्या से अवधेश पासी और काशी से आशुतोष लाल बिहारी की जीत का जिक्र किया गया। साथ ही वाराणसी में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों सीटों पर सपा की जीत को पार्टी की बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया गया। ‘2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है’ होर्डिंग लगवाने वाले जयसिंह यादव ने कहा कि यह पूरे आम जनमानस का संदेश है। आने वाले समय में PDA के नायक अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए बेईमानी पर उतर आई थी और उसके सभी मंसूबे विफल हो गए। उन्होंने कहा कि PDA के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव आयोग से शिकायत की। शिकायतों पर आयोग और जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। कार्यकर्ताओं ने पूरी रात जागकर मतगणना की निगरानी की और लोकतंत्र बचाने का काम किया। ‘पढ़े -लिखे समाज ने भाजपा ने नकारा ’ सोशल मीडिया के जरिए जीत की खुशी जताने का संदेश जयसिंह यादव ने कहा कि भाजपा से नाराज पढ़े-लिखे लोगों ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया है। PDA के लोगों ने संकल्प लिया है कि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जुलूस निकालकर जश्न न मनाने और सोशल मीडिया व आपसी चर्चाओं के जरिए जीत की खुशी जाहिर करने का संदेश दिया था। इसी क्रम में होर्डिंग लगाकर पार्टी की जीत की खुशी व्यक्त की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)