मऊ में 768 किलो अवैध पटाखे बरामद:10.78 लाख का माल जब्त, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Oct 29, 2026 - 15:24
0
मऊ में 768 किलो अवैध पटाखे बरामद:10.78 लाख का माल जब्त, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
मऊ में गुरुवार को पुलिस ने मुसरदह मोड़ के पास एक मकान से 768 किलो अवैध पटाखे जब्त किए। इनकी कीमत करीब 10 लाख 78 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने एक युवक को इस मामले में गिरफ्तार किया है। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। नगर कोतवाली के कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने इस संबंध में निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस कार्रवाई कर रही थी। गुरुवार, 29 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मकान पर छापा मारा। तलाशी में 18 बड़े कार्टूनों में रखे तेज आवाज वाले बम और पटाखे मिले। पुलिस ने कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के मुसरदह गांव के रहने वाले 22 साल के दीपक कुमार पुत्र सुरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, भीटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार और पुलिसकर्मी सत्येंद्र यादव, अमरेश सिंह, ऋषिकेश तथा अवनीश यादव शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User