दो क्विंटल गांजे के मामले में फरार तस्कर गिरफ्तार:हापुड़ में 50 हजार का इनामी पकड़ा गया, गिरोह के चार साथी गिरफ्तार
हापुड़ कोतवाली देहात पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना शाह आलम को गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा भी बरामद किया है। गुरुवार दोपहर 3 बजे ASP महेश कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी शाह आलम मेरठ जिले के सिवाल खास गांव का रहने वाला है। दिसंबर 2025 में गिरोह के चार सदस्यों को कोतवाली देहात पुलिस ने करीब दो क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस कार्रवाई के दौरान शाह आलम फरार हो गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। शाह आलम की गिरफ्तारी नहीं होने पर मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हापुड़ देहात पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। ASP ने बताया कि पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)