गोरखपुर पुलिस के 4 CO का तबादला:5 नए अधिकारी आए, LIU प्रभारी भी बदले

Nov 22, 2026 - 15:26
0
गोरखपुर पुलिस के 4 CO का तबादला:5 नए अधिकारी आए, LIU प्रभारी भी बदले
उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के तहत गोरखपुर पुलिस विभाग में भी फेरबदल किया गया है। जिले में तैनात चार पुलिस उपाधीक्षकों का दूसरे जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में तबादला हुआ है, जबकि पांच नए अधिकारियों को गोरखपुर भेजा गया है। इनमें दो अधिकारियों को नोएडा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) की जिम्मेदारी मिली है, जबकि एक अधिकारी गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजे गए हैं। तबादला सूची में गोरखपुर की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) के प्रभारी देवी दयाल का नाम भी शामिल है। उन्हें PTC सीतापुर भेजा गया है। उनकी जगह भदोही LIU में तैनात निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक धीरेन्द्र सिंह को गोरखपुर का नया LIU प्रभारी बनाया गया है। इस फेरबदल के बाद जिले के पुलिस सर्किलों में भी बदलाव होना तय माना जा रहा है। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी कार्यालय की ओर से उन्हें सर्किल आवंटित किए जाएंगे। इससे कई सर्किलों में नए CO की तैनाती देखने को मिल सकती है। दो CO नोएडा, एक गाजियाबाद भेजे गए गोरखपुर में तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक ओंकार दत्त तिवारी को गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वह जिले में कोतवाली सर्किल के सीओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक दीपांशी राठौर और अनुराग कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) कमिश्नरेट भेजा गया है। दोनों अधिकारियों को वहां सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह गोरखपुर से तीन अधिकारी पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा LIU प्रभारी देवी दयाल का तबादला पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC), सीतापुर कर दिया गया है। बरेली, जौनपुर और अयोध्या से आए नए अधिकारी गोरखपुर में पांच नए पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें बरेली से नीलेश मिश्रा और जौनपुर से गिरेन्द्र कुमार सिंह को भेजा गया है। वहीं, अयोध्या से दो अधिकारी पीयूष और श्रेयस त्रिपाठी गोरखपुर आएंगे। इन चारों अधिकारियों को जिले में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। इनके आने के बाद जिले के अलग-अलग सर्किलों में CO की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हालांकि, किस अधिकारी को कौन-सा सर्किल मिलेगा, यह कार्यभार संभालने के बाद तय होगा। LIU की कमान अब धीरेन्द्र सिंह के हाथ तबादले में LIU गोरखपुर की जिम्मेदारी भी बदल गई है। अभी तक यहां पुलिस उपाधीक्षक देवी दयाल प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें PTC सीतापुर भेज दिया गया है। उनकी जगह LIU भदोही में तैनात धीरेन्द्र सिंह को गोरखपुर भेजा गया है। LIU की जिम्मेदारी जिले में खुफिया सूचनाओं के संकलन, संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था से जुड़े इनपुट जुटाने की होती है। नए प्रभारी के आने से यूनिट की जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है। अब सर्किलों के बंटवारे पर नजर पांच नए अधिकारियों के आने और चार अधिकारियों के जाने से जिले में पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती का समीकरण बदलेगा। एसएसपी कार्यालय से नए सिरे से सर्किलों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि किन सर्किलों में नए CO जिम्मेदारी संभालेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User