कानपुर देहात में PET परीक्षा शुरू:6 केंद्रों पर 14,544 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, पहली पाली के परीक्षार्थी को मिली एंट्री

Oct 25, 2026 - 09:14
0
कानपुर देहात में PET परीक्षा शुरू:6 केंद्रों पर 14,544 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, पहली पाली के परीक्षार्थी को मिली एंट्री
कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 आज, 25 अक्टूबर से शुरू हो गई है। कानपुर देहात में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां की हैं। जनपद में परीक्षा के लिए छह केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर तीन परीक्षा दिवसों में कुल 14,544 अभ्यर्थियों के शामिल होंगे परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी पहली पाली के परीक्षार्थी केंद्रों में एंट्री कर चुके है सभी परीक्षार्थी को चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया है जरूरी सामग्री ले जाने की ही इजाजत दी जा रही है दो पालियों में होगी परीक्षा परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रत्येक पाली में 2,424 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह प्रतिदिन दोनों पालियों में कुल 4,848 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीनों परीक्षा दिवसों में कुल 14,544 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने का कार्यक्रम है। जिले में बनाए गए 6 परीक्षा केंद्र कानपुर देहात में परीक्षा के लिए निम्नलिखित छह केंद्र निर्धारित किए गए हैं— अकबरपुर डिग्री कॉलेज — माती रोड, अकबरपुर। आरपीएस इंटर कॉलेज — रूरा। श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज — मोहम्मदपुर। श्री मालवीय इंटर कॉलेज — मुंगीसरापुर, नंदपुर, डेरापुर। श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज — मेन रोड, पुखरायां। विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज — अहरौली शेख, पुखरायां। प्रत्येक पाली में 2,424 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था निर्धारित है। छह केंद्रों पर अलग-अलग आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या का विवरण नहीं दिया गया है। डीएम कपिल सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, आयोग के प्रेक्षक विपिन यादव और सभी छह परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User