राजेपुर में 5 लाख अवैध पटाखे जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार:एक्सपायर लाइसेंस पर आइसक्रीम प्लांट में छिपाकर रखा था जखीरा, मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद के राजेपुर में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी का बड़ा जखीरा पकड़ा। एक आइसक्रीम प्लांट से 38 कार्टून पटाखे जब्त हुए, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि एक फरार है। आइसक्रीम प्लांट में छिपाकर रखा था पुलिस को सियाराम पेट्रोल पंप के पास बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित आइसक्रीम प्लांट में आतिशबाजी छिपाकर रखे होने की सूचना मिली थी। पटाखे प्लांट के एक बंद कमरे और पल्ली के नीचे छिपाए गए थे। जांच में पता चला कि आतिशबाजी का भंडारण एक्सपायर लाइसेंस पर हो रहा था। आरोपियों ने बताया कि उनके पास पिछले साल का अस्थायी लाइसेंस था, इस साल का नहीं बन पाया। भंडारण स्थल पर सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं थे। विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज उपनिरीक्षक गौरव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। बरामद पटाखों में अनार, फूलझड़ी, चकरी, रॉकेट और वाटर बम जैसे कई प्रकार शामिल हैं। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बाद नमूने लिए और आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)