अलीगढ़ में छात्रा पर दबाव बना रहा युवक:फोटो वायरल करने की धमकी देकर बात करने का दबाव, भाई को दी जान से मारने की धमकी
सिविल लाइंस क्षेत्र में कक्षा 9 की एक नाबालिग छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक छात्रा पर जबरन बातचीत करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने छात्रा के कुछ फोटो उसके भाई के पास भेज दिए। इतना ही नहीं, छात्रा की मां को फोन कर गाली-गलौज की और भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एफआईआर कर ली गई है। बात बंद करने पर देने लगा धमकी एफआईआर के मुताबिक, छात्रा की आरोपी तौहीद अहमद निवासी पिलखना, थाना अकराबाद से पहले बातचीत होती थी। अब छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। आरोप है कि युवक के पास छात्रा के कुछ फोटो थे। इन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह उस पर दोबारा बातचीत करने का दबाव बना रहा था। भाई के पास भेजे फोटो, मां से की अभद्रता शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने छात्रा के कुछ फोटो उसके भाई के पास भेज दिए। इसके बाद उसकी मां को फोन कर गाली-गलौज की और भाई को जान से मारने की धमकी दी। इन घटनाओं से छात्रा और उसका परिवार परेशान हो गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)