सीतापुर में शादी का विरोध पर भाभी की हत्या:देवर की शादी तय होने पर नाराज थी विवाहिता, खेत में बुलाकर मार डाला
सीतापुर में यूकेलिप्टस के बाग में शनिवार को मिले विवाहिता के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका के पति की आशंका के आधार पर उसके देवर अनूप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का अपनी भाभी से प्रेम संबंध था। देवर की शादी तय होने के बाद भाभी इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर हुए विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया। मामला जिला मुख्यालय से 65 दूर का मामला है। सीओ सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मदुरी गांव निवासी प्रदीप की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी का शव शनिवार 14 नवंबर को गांव के पश्चिम दिशा में एक यूकेलिप्टस के बाग में मिला था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी अनूप ने बताया कि उसका अपनी भाभी पिंकी से प्रेम संबंध था। इसी बीच उसकी शादी तय हो गई थी, लेकिन पिंकी नहीं चाहती थी कि उसकी शादी हो। शुक्रवार रात भाभी ने उसे बाग में बुलाया था। वहां दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद होने लगा। इसी दौरान गुस्से में उसने पिंकी का गला दबाकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि पिंकी 13 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। शनिवार सुबह उनका शव गांव के बाहर बाग में मिला था। पति प्रदीप ने अपने छोटे भाई अनूप पर हत्या का शक जताया था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। पिंकी अपने पीछे तीन बच्चों आदित्य (10), पायल (9) और अमोल (4) को छोड़ गई हैं। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)