हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की इकाई बंद कराई:पांच क्विंटल क्रीम नष्ट, वनस्पति, रिफाइंड ऑयल और दही से बना रहे थे क्रीम
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार रात शेखरपुर कुचेसर चौपला स्थित जय नागर की क्रीम बनाने की इकाई पर छापा मारा। टीम ने करीब पांच क्विंटल क्रीम नष्ट कराई और कारोबार बंद करा दिया। क्रीम की अनुमानित कीमत 1.10 लाख रुपये बताई गई है। फैक्ट्री कराई बंद आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देशन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम रात करीब 11 बजे इकाई पहुंची। टीम ने क्रीम के तीन नमूने जांच के लिए लिए। जबकि 500 किलो क्रीम नष्ट कराई गई। सहायक आयुक्त 2 के मुताबिक, इकाई में वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर (एसएमपी) और दही से क्रीम बनाई जा रही थी। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 2 डेयरियों पर भी हुई कार्यवाही इससे पहले सोमवार रात करीब 9:30 बजे टीम ने छतनौरा गांव में जांच की। पहलवान डेयरी से दूध का एक नमूना लिया गया। अमित डेयरी से दूध, क्रीम और पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित, सहरिश सादात व विपिन सहित विभागीय टीम मौजूद रही। सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर मिश्र ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)