बदायूं में ट्रैक्टर रोककर चालक को पीटा:बचाव में आए दो लोगों से भी मारपीट, चार आरोपियों के खिलाफ FIR
बदायूं में मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर को रोककर चालक और उसके साथियों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद यह मारपीट हुई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के बझेड़ा गांव के मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 नवंबर को वह रामपाल के खेत से ट्रैक्टर में मिट्टी लेकर जा रहा था। उसके पास मिट्टी खोदने की अनुमति थी। मुकेश के मुताबिक, रास्ते में संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र के मई गांव के साहिद हुसैन, उसके भाई अजमल और अजीम व पिता शाकिर अली ने ट्रैक्टर रोक लिया। रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर चारों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मुकेश को पीटा। मुकेश को बचाने पहुंचे राजकुमार और मोहम्मद आलम के साथ भी मारपीट की गई। मुकेश का आरोप है कि हमलावरों ने तीनों को काटने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। मारपीट में तीनों को चोटें आईं। मुकेश ने बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साहिद हुसैन, अजमल, अजीम और शाकिर अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)