फरीदाबाद में 1.4 करोड़ की डकैती, अमरोहा में छापेमारी:गजरौला के गांवों में रातभर हरियाणा पुलिस ने दबिश दी; कुछ को ले गई
हरियाणा के फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में पूर्व सरपंच अब्दुल कदीम के घर 25-26 सितंबर की रात बंधक बनाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपए की डकैती हुई थी। आरोपियों की तलाश में हरियाणा पुलिस बीती रात अमरोहा के गजरौला थाने पहुंची। पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और गंगा किनारे बसे गांवों में दबिश दी। चर्चा है कि हरियाणा पुलिस कुछ आरोपियों को अपने साथ ले गई है। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने घटना के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक आरोपी फरीदाबाद का था, जबकि तीन अमरोहा के थे। अमरोहा के आरोपियों की पहचान मिठ्ठेपुर गांव के हैदर अली उर्फ इमामुद्दीन, डिडौली गांव के मोहम्मद आरिफ और फतेहपुर माफी गांव के मोसीब आलम के रूप में हुई थी। हरियाणा पुलिस के मुताबिक, डकैती की साजिश में शामिल पड़ोसी साहुन खान अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के पपसरा खादर गांव के लियाकत के संपर्क में था। साहुन ने घटना को अंजाम देने के लिए लियाकत से संपर्क किया था। लियाकत फिलहाल जेल में बंद है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में हरियाणा पुलिस दो गाड़ियों से अमरोहा पहुंची और रात में कई जगह दबिश दी। कुछ आरोपियों को साथ ले जाने की बात की चर्चा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)