दिल्ली-NCR कराटे चैंपियनशिप में 13 खिलाड़ियों ने जीते पदक:शामली के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

Nov 03, 2026 - 11:26
0
दिल्ली-NCR कराटे चैंपियनशिप में 13 खिलाड़ियों ने जीते पदक:शामली के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
शामली के नजफगढ़ में आयोजित थर्ड दिल्ली-NCR ओपन कराटे चैंपियनशिप में शामली के अवेंजर्स फाइट क्लब के 13 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। दयानंद नगर स्थित क्लब से प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी 13 खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे सात खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक स्वर्ण पदक जीतने वालों में कुंज पाल, राघव शर्मा, आद्रिका मलिक, युवराज शर्मा, युवान भारद्वाज, आद्विक सिंह और आरव चौधरी शामिल हैं। यश ढींगरान, सृष्टि दीक्षित, अभिनव शर्मा, युवान चौधरी और विवान चौधरी ने रजत पदक हासिल किए। वहीं, व्योम जांगिड़ ने कांस्य पदक जीता। क्लब के कोच शिवांश भार्गव और टीम मैनेजर एवं कोच ऋषभ कांत शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि क्लब का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User