मुरादाबाद से 9 रूटों पर चलेंगी 280 अतिरिक्त बसें:6 से 15 नवंबर तक संचालन, यात्रियों की संख्या बढ़ने पर फेरे भी बढ़ेंगे
दीपावली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम 6 से 15 नवंबर तक नौ प्रमुख रूटों पर 280 अतिरिक्त बसें चलाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बरीन अख्तर ने बताया कि दिल्ली-रामनगर और हरिद्वार-बरेली रूट पर 53 अतिरिक्त बसें चलेंगी। दिल्ली-कोटद्वार रूट पर 40 बसें लगाई जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली-बरेली और दिल्ली-लखनऊ रूट पर 30-30, दिल्ली-हल्द्वानी पर 26 और दिल्ली-धामपुर-कालागढ़ रूट पर 22 बसें चलेंगी। वहीं, दिल्ली-सोनौली, रूपेड़िया और टनकपुर रूट पर 18 और दिल्ली-बदायूं रूट पर आठ अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। बसों के संचालन की जिम्मेदारी मुरादाबाद, पीतलनगरी, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, नजीबाबाद और चांदपुर डिपो को दी गई है। परिवहन निगम का कहना है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)