दीपावली 8 नवंबर को:पूजा के लिए महालक्ष्मी की तस्वीर खरीदते समय 9 बातें ध्यान रखें

Nov 03, 2026 - 08:04
0
दीपावली 8 नवंबर को:पूजा के लिए महालक्ष्मी की तस्वीर खरीदते समय 9 बातें ध्यान रखें
रविवार, 8 नवंबर को दीपावली है। मान्यता है कि दीपावली की रात विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। इस दिन लोग घरों में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं। इस पूजा में देवी की तस्वीर चुनाव करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर की पूजा करना शुभ माना जाता है, जिसमें देवी भगवान विष्णु के साथ विराजमान हों। इसके अलावा भी कुछ विशेष स्वरूपों वाली तस्वीरों की पूजा की जा सकती है। लक्ष्मी जी की तस्वीर खरीदते समय ये 9 बातें ध्यान रखें… 1. मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर को शुभ माना जाता है, जिसमें वे कमल के फूल पर बैठी हुई हों। कमल को पवित्रता, सुंदरता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसलिए दीपावली की पूजा में कमल पर विराजित लक्ष्मी जी की तस्वीर रखी जा सकती है। 2. ऐसी तस्वीर भी पूजन के लिए शुभ मानी जाती है, जिसमें देवी लक्ष्मी के साथ ऐरावत हाथी दिखाई देता है। हाथी को ऐश्वर्य, वैभव और सम्मान का प्रतीक माना गया है। 3. ऐसी तस्वीर भी बहुत शुभ है, जिसमें देवी के साथ दोनों ओर हाथी हैं और दोनों हाथी सूंड से सिक्कों की बारिश करते दिखाई देते हैं। इस स्वरूप को गजलक्ष्मी कहा जाता है। 4. कुछ तस्वीरों में देवी लक्ष्मी के दोनों ओर हाथी अपनी सूंड में जल से भरे कलश लिए नजर आते हैं। ऐसी तस्वीर को भी शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। 5. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर, जिसमें दोनों गरुड़ देव पर बैठे हों, पूजा के लिए विशेष मानी जाती है। मान्यता है कि इस स्वरूप की आराधना से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी सामंजस्य भी बना रहता है। 6. दीपावली पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और देवी सरस्वती की तस्वीर भी रखी जाती है। मान्यता है कि महालक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी हैं, गणेश विघ्न दूर करने वाले हैं और सरस्वती ज्ञान की देवी हैं। इसलिए तीनों का एक साथ पूजन शुभ माना जाता है। 7. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, घर में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें देवी बैठी हुई मुद्रा में हों। मान्यता है कि खड़ी हुई मुद्रा में लक्ष्मी जी की तस्वीर रखने से धन एक जगह नहीं टिकता। इसी वजह से बैठी हुई देवी की तस्वीर को अधिक शुभ माना जाता है। 8. ऐसी तस्वीर, जिसमें देवी के पैर स्पष्ट रूप से दिखाई देते हों, वह पूजा में रखने से बचना चाहिए। यह परंपरागत मान्यता है। उल्लू पर सवार मां लक्ष्मी की तस्वीर को सामान्य गृहस्थ पूजा में रखने से बचना चाहिए। अकेली मां लक्ष्मी की तस्वीर रखने के बजाय गणेश जी और सरस्वती के साथ उनकी तस्वीर रखना शुभ है। 9. मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर को भी शुभ माना जाता है, जिसमें देवी अपने दोनों हाथों से सोने के सिक्कों या धन की वर्षा कर रही हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User