जनसुनवाई के डेढ़ घंटे बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे:बरेली नगर निगम में सुबह 10 बजे शुरू होनी थी जन सुनवाई
बरेली नगर निगम में सुबह 10 बजे जनसुनवाई शुरू होनी थी, लेकिन साढ़े 11 बजे तक कोई अधिकारी मीटिंग हॉल नहीं पहुंचा। शिकायतें लेकर आए लोग अधिकारियों का इंतजार करते रहे।
लोग नाली-खड़ंजा, हाउस टैक्स, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। तय समय के डेढ़ घंटे बाद भी मीटिंग हॉल की कुर्सियां खाली थीं।
कुछ लोगों ने कहा कि जनसुनवाई सिर्फ कागजों में चल रही है। उनका सवाल था कि जब अधिकारी सुनवाई के दिन समय पर नहीं पहुंचेंगे, तो समस्याओं का समाधान कैसे होगा?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वे कई किलोमीटर दूर से ऑटो-टेंपो का किराया देकर नगर निगम पहुंचे थे। अधिकारियों के न आने से उन्हें बिना शिकायत दर्ज कराए लौटना पड़ा। कुछ बुजुर्ग सुबह 9 बजे से लाइन में लगे थे।
शासन ने जनसमस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं। लोगों ने मांग की कि जनसुनवाई में अधिकारी समय पर मौजूद रहें और उनकी शिकायतों का समाधान करें।
इस मामले में नगर आयुक्त से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)