हापुड़ में युवक की इलाज के दौरान मौत:नाबालिग पर प्राइवेट पार्ट में हवा भरने का आरोप, गाजियाबाद में पांच दिन चला इलाज

Nov 20, 2026 - 15:16
0
हापुड़ में युवक की इलाज के दौरान मौत:नाबालिग पर प्राइवेट पार्ट में हवा भरने का आरोप, गाजियाबाद में पांच दिन चला इलाज
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस रोड निवासी 19 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि एक नाबालिग ने उसके प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी थी। युवक का गाजियाबाद के अस्पताल में पांच दिन तक इलाज चला। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पिलखुवा क्षेत्र के रहने वाले तुषार के साथ यह घटना हुई थी। आरोप है कि 14 वर्षीय किशोर ने 14 नवम्बर को उसके प्राइवेट पार्ट में रूम क्लीनर से हवा भर दी। इसके कुछ समय बाद तुषार की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले गए। गाजियाबाद के अस्पताल ले गए वहां इलाज के बाद परिजन तुषार को बेहतर इलाज के लिए गाजियाबाद के अस्पताल ले गए। पांच दिन तक इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। आगे की कार्रवाई की जाएगी कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना किन हालात में हुई और इसमें किसकी क्या भूमिका थी, इसकी पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी कोई लिखित तहरीर नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User