प्लासियो मॉल के पास कार में टक्कर के बाद फायरिंग:लाठी-डंडों से हमला; पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत, बोला अभी तक गिरफ्तारी नहीं

Nov 20, 2026 - 15:16
0
प्लासियो मॉल के पास कार में टक्कर के बाद फायरिंग:लाठी-डंडों से हमला; पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत, बोला अभी तक गिरफ्तारी नहीं
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में पलासियो मॉल के पास होटल मर्करी के सामने बीती रात कार में टक्कर मारने के बाद फायरिंग और लाठी-डंडों से हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दो गाड़ियों से पीछा कर उसकी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी गई और जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि गाड़ी की टक्कर के बाद विवाद हुआ था। आशीष यादव निवासी कुल्ली खेड़ा, अर्जुनगंज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 20 नवंबर 2026 की रात करीब 12:40 से 1:00 बजे के बीच अपने भांजे आदित्य के साथ स्कॉर्पियो से किसान पथ की तरफ से घर लौट रहे थे। किसान पथ होते हुए पलासियो मॉल के पास होटल मर्करी के सामने पहुंचने पर दो गाड़ियां काले रंग की महिंद्रा थार रॉक्स और सफेद रंग की हुंडई वेन्यू उनका पीछा करती हुई आईं और घेर लिया। आरोप है कि वेन्यू ने स्कॉर्पियो में पीछे से जोरदार टक्कर मारी और थार रॉक्स ने साइड से टक्कर मारी, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। फायरिंग और धमकी के आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि गाड़ी से नीचे उतरने पर दूसरी गाड़ियों से 8-10 लोग उतरे, जिनमें अनुज यादव और देवेंद्र यादव शामिल थे। आरोप है कि अनुज और देवेंद्र ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जबकि धर्मा, भीमा, आशीष समेत 8-10 अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने खुद को सपना घाट का निवासी व मिट्टी का काम करने वाला बताते हुए मिट्टी के काम की मुखबिरी या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले पर गोसाईगंज के एसीपी ऋषभ यादव का कहना है कि गाड़ी की टक्कर के बाद विवाद हुआ था। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। मौके से गोली के खोखे भी मिले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User