दिसंबर तक सभी कार्यों का फाइनेंशियल क्लोजर पूरा होगा:नृपेंद्र मिश्र बोले- राममंदिर परिसर में निर्माण की गुणवत्ता और कंपनियों के भुगतान की समीक्षा हो रही

Nov 20, 2026 - 15:16
0
दिसंबर तक सभी कार्यों का फाइनेंशियल क्लोजर पूरा होगा:नृपेंद्र मिश्र बोले- राममंदिर परिसर में निर्माण की गुणवत्ता और कंपनियों के भुगतान की समीक्षा हो रही
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि परिसर में अब ऐसा कोई ठोस निर्माण कार्य शेष नहीं है, जिसे एलएंडटी को पूरा करना हो। निर्माण की गुणवत्ता और कंपनियों के भुगतान से जुड़े मामलों की समीक्षा की जा रही है। दिसंबर 2026 तक सभी कार्यों का फाइनेंशियल क्लोजर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निर्माण कंपनियों का 5 प्रतिशत भुगतान भी रोका गया उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान तैयार संपत्तियों में परकोटा को छोड़कर बाकी सभी संपत्तियां राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी गई हैं। अब इनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी न्यास की होगी। निर्माण में किसी तरह की कमी सामने आने पर संबंधित एजेंसियां अगले तीन वर्षों तक उसे ठीक करेंगी। इसके लिए निर्माण कंपनियों का 5 प्रतिशत भुगतान भी रोका गया है। संग्रहालय में 20 गैलरी बनाई जाएंगी। इसकी डीपीआर तैयार नृपेंद्र मिश्र के मुताबिक, परिसर के बाहर ऑडिटोरियम, ट्रस्ट कार्यालय और सरयू नदी के निकट संग्रहालय का निर्माण कार्य चल रहा है। संग्रहालय में 20 गैलरी बनाई जाएंगी। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है और गैलरियों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दिसंबर 2027 तक संग्रहालय पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के सभी मंदिरों और अन्य स्थलों पर श्रद्धालुओं को भ्रमण की अनुमति दे दी गई है। बाउंड्री वॉल का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है वहीं, मंदिर की सुरक्षा के लिए अलग शीर्ष स्तरीय समिति गठित है और बाउंड्री वॉल का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर के निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की आदेश पर राम मंदिर निर्माण समिति का गठन हुआ था उनका कार्य क्षेत्र यही तक सीमित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User