हाथरस में 145 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास:जिलाधिकारी ने PWD अधिकारियों संग की समीक्षा, जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश
हाथरस में यातायात को बेहतर बनाने के लिए नगला भुस-मीतई तिराहे से पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-530बी तक एक बाईपास बनाया जाएगा। 8.200 किलोमीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा यह बाईपास लगभग 145.13 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इसे लेकर आज शुक्रवार को दोपहर 1:00 के लगभग जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बैठक की। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ इस प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पहले की कार्ययोजना में जो कमियां थीं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए। इसके बाद संशोधित प्रस्ताव जल्द ही सरकार को भेजा जाए, ताकि निर्माण काम शुरू हो सके। कई गांवों के लोगों की राह होगी सुगम... यह बाईपास हाथरस के कई गांवों जैसे पापरी, कटैलिया, पैकवाड़ा, कुम्हरई, गढ़ी जैनी, टिपरस, गढ़ी गिरधरा, बौजिया, सोखना, रूहेरी, मीतई, कलवारी, तरफरा, ढकपुरा और दादनपुर के लोगों को फायदा पहुंचाएगा। इससे इन इलाकों के लोगों को प्रमुख सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों (NH-530B, NH-509) तक पहुंचने में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को पूरे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)