कासगंज में सिलेंडर फटने से छात्र की मौत:घुटने के नीचे से दोनों पैर कटकर अलग हुए, घर में अकेले चावल बना रहा था
कासगंज के नगला भूरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक मकान में सिलेंडर फटने से 15 साल के छात्र प्रयांशु की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि मकान के तीन कमरे क्षतिग्रस्त हो गए और एक कमरे की छत गिर गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सिटी आंचल चौहान और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घर में अकेले चावल बना रहा था छात्र नगला भूरा निवासी शीलेंद्र खेती-बाड़ी करते हैं। उनका बेटा प्रयांशु कक्षा आठ का छात्र था और तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था। शुक्रवार को प्रयांशु घर में अकेला चावल बना रहा था। उसके पिता गांव में एक कार्यक्रम में गए थे, जबकि मां और परिवार के अन्य सदस्य खेत पर थे।
धमाके से मकान के कमरे क्षतिग्रस्त इसी दौरान सिलेंडर में तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। इससे मकान के तीन कमरे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक कमरे की छत गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
मलबे में दबा मिला छात्र ग्रामीणों ने मलबा हटाया तो प्रयांशु उसके नीचे दबा मिला। हादसे में उसका एक पैर घुटने के नीचे से कट गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। प्रयांशु पांच भाई-बहनों में से एक था। परिवार में 18 वर्षीय उपासना, 11 वर्षीय खुशबू, छह वर्षीय भावना और 10 वर्षीय भाई विवेक हैं। ग्राम प्रधान नरेश पाल ने बताया कि प्रयांशु घर में अकेला चावल बना रहा था, तभी सिलेंडर फट गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)