काशी की सुनिधि बनीं शिवा स्वरांजलि की विजेता:पूजा चक्रवर्ती रहीं रनरअप; विजेता को मिला एक लाख का पुरस्कार

Nov 01, 2026 - 10:37
0
काशी की सुनिधि बनीं शिवा स्वरांजलि की विजेता:पूजा चक्रवर्ती रहीं रनरअप; विजेता को मिला एक लाख का पुरस्कार
वाराणसी में शिवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिवा स्वरांजलि सिंगिंग कॉम्पिटिशन का फाइनल रविवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इसमें काशी की सुनिधि ने प्रतियोगिता जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि पूजा चक्रवर्ती फर्स्ट रनरअप रहीं। विजेता सुनिधि को एक लाख रुपए और रनरअप पूजा को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में 16 से 40 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फाइनल राउंड के लिए छह प्रतिभागियों का चयन किया गया था। प्रतियोगिता की शुरुआत अगस्त में ऑनलाइन ऑडिशन से हुई थी। इसके बाद ऑफलाइन राउंड और क्वार्टर फाइनल आयोजित किए गए। 25 अक्टूबर को सेमीफाइनल के बाद रविवार को फाइनल हुआ। कार्यक्रम में इंडियन आइडल और सारेगामापा जैसे सिंगिंग शो से जुड़े क्रिएटिव डायरेक्टर राज विश्वकर्मा, इंडियन आइडल में भाग ले चुके भानु पंडित और अंकिता भट्ट विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अगस्त में शुरू हुई थी प्रतियोगिता शिवा फाउंडेशन की ओर से पहली बार आयोजित इस सिंगिंग प्रतियोगिता में गायन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले 16 से 40 वर्ष तक के प्रतिभागियों को मौका दिया गया। अगस्त में ऑनलाइन ऑडिशन के बाद प्रतिभागियों को अगले राउंड के लिए चुना गया। इसके बाद ऑफलाइन ऑडिशन और क्वार्टर फाइनल हुआ। 25 अक्टूबर को सेमीफाइनल आयोजित किया गया, जिसमें से छह प्रतिभागियों ने फाइनल में जगह बनाई। तीन साल की उम्र से गा रही हैं पूजा चक्रवर्ती फाइनलिस्ट पूजा चक्रवर्ती ने बताया कि वह तीन साल की उम्र से गायन कर रही हैं। शास्त्रीय संगीत उनकी विधा है। उन्होंने बीएचयू से गायन में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कई चरणों के बाद फाइनल तक पहुंचना उनके लिए अच्छा अनुभव रहा। वहीं, फाइनलिस्ट स्नेहा अवस्थी ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत अगस्त में हुई थी। पहले ऑनलाइन ऑडिशन हुआ और इसके बाद ऑफलाइन राउंड आयोजित किए गए। कई चरणों से गुजरने के बाद छह प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चुना गया। डीपीएस के बच्चों की प्रस्तुति से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के बच्चों की डांस प्रस्तुति से हुई। इसके बाद गायन प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विजेता और रनरअप सहित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। तीन हस्तियों को मिला काशी गौरव सम्मान कार्यक्रम में राज विश्वकर्मा, विराट द्विवेदी और उत्तम कुमार को काशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक पूनम मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य गायन प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User