हाथरस में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:कोर्ट जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, 1 महीने पहले बेटे की भी गई थी जान
हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र में आज सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे के लगभग एक सड़क हादसे में 65 साल के किसान रामबाबू सिंह निवासी सठिया थाना कोतवाली सासनी की मौत हो गई। वह साइकिल से हाथरस न्यायालय जा रहे थे, तभी गांव सठिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा... करीब एक महीने पहले 31 अगस्त को रामबाबू सिंह के बेटे माधव की भी मथुरा के कोसीकलां में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार ने एक महीने में दो सदस्य खो दिए हैं। रामबाबू सिंह के जाने के बाद अब उनके तीन बेटों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)