हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी को छुड़ाया:48 घंटे बाद भी फरार, सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाल रहा
मुजफ्फरनगर में पुलिस टीम पर हमले के मामले में हिस्ट्रीशीटर साहिल उर्फ भूरिया की गिरफ्तारी 48 घंटे बाद भी नहीं हो पाई है। पुलिस के लिए उसे पकड़ना एक चुनौती बना हुआ है। सिखेड़ा पुलिस उसकी तलाश में गाजियाबाद और नोएडा तक दबिश दे रही है। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है, जिससे पुलिस उसकी आखिरी लोकेशन और अन्य सुरागों पर काम कर रही है। सीओ मंडी राजू कुमार साहू ने बताया कि साहिल गिरफ्तारी से बचने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहा है। हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। साहिल उर्फ भूरिया सिखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम पर हमले के मामले में उसकी मां, पत्नी, चार बहनों, भाई और कुछ अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)