शुक्लागंज के पोनी रोड पर अतिक्रमण हटाए:जेसीबी से ढहाए गए निर्माण, व्यापारियों ने विरोध कर कारोबार चौपट होने की आशंका जताई

Oct 26, 2026 - 13:36
0
शुक्लागंज के पोनी रोड पर अतिक्रमण हटाए:जेसीबी से ढहाए गए निर्माण, व्यापारियों ने विरोध कर कारोबार चौपट होने की आशंका जताई
उन्नाव के शुक्लागंज में पोनी रोड पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे कच्चे-पक्के निर्माणों को जेसीबी से गिराया गया। व्यापारियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि दीपावली से पहले तोड़फोड़ से कारोबार ठप हो जाएगा। त्योहार पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद थी, पर अब आर्थिक संकट का डर है। पीडब्ल्यूडी पोनी रोड पर एक महीने से चौड़ीकरण का काम कर रहा है। रविवार को भी 200 से ज्यादा कच्चे-पक्के कब्जे हटाए गए थे। सोमवार को अभियान जारी रहने से व्यापारियों में गुस्सा है। कुछ व्यापारियों ने काम की क्वालिटी और मानकों पर सवाल उठाए। कार्रवाई के दौरान एजेंसी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच कई बार बहस भी हुई। कुछ दिन पहले झंडा चौराहे पर एक मकान की छत जबरन गिराने की शिकायत डीएम से हुई थी, जिसकी जांच चल रही है। लाखों के नुकसान की आशंका ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रस्तोगी ने कहा कि पोनी रोड पर कराए जा रहे कार्य को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। दीपावली से पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सामान्य दुकानों के साथ जनरल मर्चेंट और थोक बाजार से जुड़ा कारोबार भी होता है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण के काम का असर कई तरह के व्यापारियों की आजीविका पर पड़ सकता है। व्यापारियों की मांग है कि विकास कार्य के साथ उनकी समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाए, ताकि त्योहार के दौरान उन्हें अनावश्यक आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User