आगरा में होमगार्ड और बेटे पर फावड़े से हमला:रास्ते से बाल्टी हटाने को कहने पर पड़ोसियों ने घेरा, लाठी-डंडों से भी पीटा

Oct 26, 2026 - 13:20
0
आगरा में होमगार्ड और बेटे पर फावड़े से हमला:रास्ते से बाल्टी हटाने को कहने पर पड़ोसियों ने घेरा, लाठी-डंडों से भी पीटा
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में रास्ते में रखी बाल्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में होमगार्ड और उनके बेटे पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ फावड़े से भी वार किए गए। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पिनाहट सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, अजीत सिंह पुत्र सुंदर सिंह थाना बसई अरेला में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। रविवार शाम वह अपने बेटे अजय के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। घर के पास मोड़ पर कृष्ण पुत्र ब्रह्मचारी की भैंस बंधी हुई थी और रास्ते में बाल्टी रखी थी। अजीत सिंह ने बाल्टी हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। लाठी-डंडों से पीटा, फावड़े से भी हमला करने का आरोप आरोप है कि कृष्ण, उसकी बहन मनीषा और मां दाखश्री ने अजीत सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप यह भी है कि कृष्ण ने फावड़े से अजीत सिंह और उनके बेटे अजय पर हमला किया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से आगरा रेफर, हालत गंभीर घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से पिता-पुत्र को पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को आगरा रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User