गाजियाबाद में 10 किमी लंबा भीषण जाम लगा:मेरठ रोड पर राजनगर तिराहे से मुरादनगर तक वाहनों की लंबी लाइन लगीं

Oct 26, 2026 - 13:20
0
गाजियाबाद में 10 किमी लंबा भीषण जाम लगा:मेरठ रोड पर राजनगर तिराहे से मुरादनगर तक वाहनों की लंबी लाइन लगीं
गाजियाबाद में सोमवार को ट्रैफिक व्यवसथा बेपटरी हो गई। जहां सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। दिल्ली- मेरठ रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। राजनगर तिराहे से लेकर मेरठ रोड पर गुलधर, दुहाई और मुरादनगर तक वाहन जाम में फंस गए। जहां घंटो तक वाहन रेंगते रहे। मेरठ रोड पर 10 किमी लंबी वाहनों की लाइन लगी तो वाहन चालक भी जाम में जूझते रहे। जाम खुलवाने में थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी जूझती रही। मेरठ रोड पर कट और सड़क टूटी हुई होने के चलते लगातार जाम की स्थिति बनती जा रही है। शहर में भी भीषण जाम शहर में कोतवाली रोड पर भी लगातार भीषण जाम लगा रहा। जहां हापुड़ रोड तिराहे से घंटाघर और कोतवाली थाने तक भी जाम लगा रहा। बीच सड़क पर ई रिक्शा, ऑटो और अवैध वाहनों की सड़क पर पार्किंग से जाम लगता जा रहा है। इसके अलावा विजयनगर और अलग अलग स्थानों पर भी जाम लगा रहा। राजनगर एक्सटेंशन रोड पर भी जाम से लगातार लोग जूझ रहे हैं। त्योहारों से पहले ही सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध वाहनों के सड़क पर पार्क होने से जाम की समस्या बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User