हमीरपुर में अलग-अलग हादसों में तीन घायल:बाइक और ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

Oct 30, 2026 - 23:25
0
हमीरपुर में अलग-अलग हादसों में तीन घायल:बाइक और ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
हमीरपुर में शुक्रवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और अन्य साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्गा मोड़ के पास बाइक सवार को टक्कर मारी शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के अमरता डेरा निवासी अजय कुमार (32) पुत्र छोटेलाल बाइक से नेशनल हाईवे-34 पर दुर्गा मोड़ की ओर जा रहे थे। कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र में दुर्गा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया। ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल दूसरा हादसा छानी गांव के पास स्टेट हाईवे पर हुआ। लालपुर थाना क्षेत्र के मोराकादर गांव निवासी सुनील (40) पुत्र देवीचरण ई-रिक्शा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर तीसरा हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। चंदौली तीर निवासी छोटेलाल (38) पुत्र प्रेमनारायण शुक्रवार रात करीब 8 बजे पैदल गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User