हमीरपुर में भाईदूज के बाद बसों में उमड़ी भीड़:अतिरिक्त बसों के इंतजाम का था दावा, अव्यवस्थाओं के बीच घर लौटे यात्री

Nov 12, 2026 - 18:13
0
हमीरपुर में भाईदूज के बाद बसों में उमड़ी भीड़:अतिरिक्त बसों के इंतजाम का था दावा, अव्यवस्थाओं के बीच घर लौटे यात्री
हमीरपुर में भाई दूज के बाद लोग काम और नौकरी पर लौटने लगे हैं। इसका असर गुरूवार को रोडवेज बस स्टैंड पर दिखाई दिया। सुबह से ही बसों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। बसों में सीट पाने की जद्दोजहद के बीच यात्रियों को बस अड्डे की बदहाल व्यवस्था से भी जूझना पड़ा। परिसर में पानी और कीचड़ से परेशानी बस स्टैंड परिसर में कई जगह पानी भरा था और कीचड़ फैला हुआ था। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे थे। यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिली। कई लोग सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते दिखे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। बसों में चढ़ने के लिए हुई धक्का-मुक्की त्योहार के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे थे। इसके चलते बसों में भी काफी भीड़ रही। बस के पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। सबसे ज्यादा यात्री कानपुर जाने वाले थे। प्रशासन ने अतिरिक्त बसों के इंतजाम का दावा किया था, लेकिन यात्रियों की संख्या के मुकाबले व्यवस्था कम नजर आई। यात्रियों ने कहा- किराया पूरा, सुविधाएं आधी भी नहीं यात्रियों का कहना था कि त्योहार के बाद भीड़ बढ़ने की जानकारी पहले से थी, इसके बावजूद बस अड्डे पर साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं। पूनम, राजेश, हरिनारायण समेत अन्य यात्रियों ने बस अड्डे की गंदगी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “किराया पूरा लिया, सुविधाएं आधी भी नहीं।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User