4 दिन छुट्टी के बाद खुले सरकारी दफ्तर:कई विभागों के अधिकारी अवकाश पर, काम कराने पहुंचे लोग लौटे, तीन दिन बाद शुरू होगा कामकाज
ललितपुर में दीपावली की चार दिन की छुट्टी के बाद गुरुवार को सरकारी दफ्तर खुले, लेकिन कई विभागों के प्रमुख अधिकारी अवकाश पर रहे। इससे कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। जरूरी काम से दूर-दराज से आए लोगों को अधिकारियों के न मिलने पर वापस लौटना पड़ा। चार दिन बंद रहे सरकारी कार्यालय रविवार को साप्ताहिक अवकाश था। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को गोवर्धन पूजा और बुधवार को भाई दूज की छुट्टी रही। इस वजह से सरकारी कार्यालय लगातार चार दिन बंद रहे। लोगों को उम्मीद थी कि गुरुवार से दफ्तरों में कामकाज सामान्य हो जाएगा। कई विभागों के प्रमुख अधिकारी छुट्टी पर गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के प्रमुख शेषनाथ सिंह, जिला विकास अधिकारी कार्यालय के प्रमुख अतिरंजन, कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशुतोष सिंह और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शुभांशु सोनकर अवकाश पर रहे। बताया गया कि कई अधिकारियों ने गुरुवार और शुक्रवार की छुट्टी ली है। शनिवार और रविवार को फिर रहेगा अवकाश इस सप्ताह शनिवार को दूसरा शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में कुछ अधिकारियों के लिए पूरा सप्ताह छुट्टी वाला हो गया। सोमवार को आने की बात कहकर लौटाए गए लोग अधिकारियों के कार्यालय में नहीं मिलने से जरूरी काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि अधिकारी छुट्टी पर हैं और सोमवार को आएंगे। अब सरकारी कार्यालयों में नियमित कामकाज सोमवार से शुरू होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)