फर्रुखाबाद में युवक ने तमंचा ताना, VIDEO:फायर करने की कोशिश, गोली नहीं चली

Nov 12, 2026 - 10:44
0
फर्रुखाबाद में युवक ने तमंचा ताना, VIDEO:फायर करने की कोशिश, गोली नहीं चली
फर्रुखाबाद में तमंचा लिए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सेंट्रल जेल चौराहे के पास का बताया जा रहा है और करीब दो दिन पुराना है। वीडियो में युवक किसी पर तमंचा तानता दिख रहा है। कादरी गेट थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अंशुल मिश्रा ने मामले में थाने में तहरीर दी है। अंशुल ने तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपने साथी के साथ कार से घर लौट रहा था। घर के पास दो युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक किया। इसके बाद एक और युवक वहां पहुंचा। अंशुल के मुताबिक, उस युवक ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया, लेकिन गोली नहीं चली। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User