फतेहपुर के 35 इंस्पेक्टरों का तबादला:21 प्रतापगढ़ और 14 कौशांबी भेजे गए, तीन साल का कार्यकाल पूरा

Nov 12, 2026 - 11:50
0
फतेहपुर के 35 इंस्पेक्टरों का तबादला:21 प्रतापगढ़ और 14 कौशांबी भेजे गए, तीन साल का कार्यकाल पूरा
फतेहपुर जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 35 इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची बुधवार देर रात जारी हुई। प्रयागराज आईजी अजय मिश्र ने यह आदेश जारी किया। एसपी कार्यालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। सूची के मुताबिक, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, थरियांव थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, आजाद सिंह तोमर, रामआशीष यादव, सर्विलांस प्रभारी सुनील कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, हुसैनगंज थाना प्रभारी तारेश्वर राय, लाल सिंह, प्रमोद कुमार यादव, मोहम्मद कमर खान, राजीव कुमार यादव, राम कृष्ण, सुरेश कुमार, विनोद कुमार यादव, सुरजीत कुमार, दिनेश कुमार शुक्ला, आलोक कुमार पांडेय, बिंदकी कोतवाल शैलेश सिंह, नारायण सिंह, विद्या यादव और कांती कुमारी को प्रतापगढ़ भेजा गया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, जय प्रकाश शाही, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार मिश्रा, घोष प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, सत्येंद्र कुमार राय, सुरेश चंद्र वर्मा, बच्चे लाल, श्याम सुंदर यादव, रमाशंकर सरोज, अजीत कुमार शुक्ला, गिरेंद्र पाल सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह और संगीता सिंह को कौशांबी भेजा गया है। इन तबादलों के पीछे प्रशासनिक जरूरत और तय कार्यकाल को आधार बताया गया है। खबर के मुताबिक, गैर-जिला तबादले पर गए इंस्पेक्टरों को हाल ही में थानों का चार्ज मिला था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User