हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ के 30 अधिकारियों का प्रमोशन:रजिस्ट्रार से अनुभाग अधिकारी तक बदले पद, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना
इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ के ऑफिस संवर्ग के 30 अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है।। इन अधिकारियों को रजिस्ट्रार, संयुक्त रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार, सहायक रजिस्ट्रार और अनुभाग अधिकारी के पदों पर पदोन्नत किया गया है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। रजनीश कुमार सिंह बने रजिस्ट्रार अधिसूचना के मुताबिक, संयुक्त रजिस्ट्रार से रजिस्ट्रार पद पर रजनीश कुमार सिंह को पदोन्नति मिली है। वहीं, उप रजिस्ट्रार से संयुक्त रजिस्ट्रार पद पर कंचन दीक्षित, मानवेंद्र प्रताप सिंह और पंकज मिश्रा को पदोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों को भी मिली पदोन्नति सहायक रजिस्ट्रार से उप रजिस्ट्रार पद पर संजीव कुमार यादव, सुजीत चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, ओमेंद्र कुमार वर्मा और गोपाल सिंह को पदोन्नति मिली है। अनुभाग अधिकारी से सहायक रजिस्ट्रार पद पर आदित्य कुमार सिंह, उदय वीर सिंह, रजनीश कुमार, आशीष वर्मा, ओम हर्ष यादव, मोहम्मद फैसल, वंदना, विनय सिंह, मोहम्मद आदिल हमीद और अरविंद कुमार शशांक पदोन्नत हुए हैं। समीक्षा अधिकारियों को बनाया अनुभाग अधिकारी समीक्षा अधिकारी से अनुभाग अधिकारी पद पर आस्था कदम, स्वाति सिंह, अवनीश कुमार सिंह, दीप्ति वर्मा, अनिल कुमार, आशीष अंशुमाली, अमित अर्पण, ज्योति वर्मा, धर्मपाल सिंह, राहुल कुमार गौतम और पंकज गहलौत सहित अन्य अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। कर्मचारी संघ ने जताई खुशी उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि ऑफिस संवर्ग में पदोन्नति की प्रक्रिया तेज करने के लिए संघ लंबे समय से प्रयास कर रहा था। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को संघ की ओर से बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)