डीएम-एसएसपी ने पीईटी परीक्षा के 22 केंद्रों का निरीक्षण किया:इटावा में सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था परखी
इटावा। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए रविवार सुबह 9 बजे से डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजाम, यातायात व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हो रही निगरानी का जायजा लिया। देखें, 3 तस्वीरें…
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची। साथ ही निगरानी व्यवस्था को भी देखा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनी रहें। जिले में परीक्षा के लिए कुल 22 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों के आवागमन को आसान बनाने के साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ परीक्षार्थियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न होने देने के लिए भी कहा गया। गौरतलब है कि इटावा पुलिस की ओर से 25 और 30 अक्टूबर को आयोजित पीईटी परीक्षा भी सुरक्षा और सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)