रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:कोल्ड स्टोरेज से घर लौटते समय कुचला, ड्राइवर मौके से भागा

Oct 31, 2026 - 08:56
0
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:कोल्ड स्टोरेज से घर लौटते समय कुचला, ड्राइवर मौके से भागा
मैनपुरी में कुरावली-मैनपुरी रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को सड़क पर छोड़कर भाग निकला। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। करीब आधे घंटे बाद मृतक की पहचान हो सकी। आलू के स्टॉक का काम निपटाकर लौट रहे थे मृतक की पहचान 45 वर्षीय दुलारे निवासी ग्राम राजपुरा, थाना बिछवां के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह पास के कोल्ड स्टोरेज में आलू के स्टॉक के सिलसिले में गए थे। काम निपटाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। अंजनी गांव के पास बस ने मारी टक्कर कुरावली-मैनपुरी रोड पर अंजनी गांव के पास कुरावली की ओर से आ रही हापुड़ डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दुलारे बाइक समेत सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जाम लगाने की कोशिश, पुलिस ने संभाली स्थिति हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। एक राहगीर ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। आधे घंटे बाद हुई मृतक की पहचान हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान लिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User