इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रों ने मनाया दीपोत्सव:साथ मनाई दिवाली, छात्रों ने पूजा-पाठ कर साझा कीं खुशियां, बोले- हॉस्टल हमारा दूसरा घर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन हॉस्टल में छात्रों ने धूमधाम से दीपोत्सव मनाया। इस दौरान पूरे हॉस्टल को आकर्षक ढंग से सजाया गया और दीप जलाकर दिवाली का उत्सव मनाया गया। छात्रों ने सामूहिक रूप से पूजा-पाठ किया और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटीं। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल उनके लिए दूसरे घर की तरह है। दिवाली पर घर जाने से पहले सभी छात्र हॉस्टल में एक साथ दीपोत्सव मनाते हैं। इस आयोजन के जरिए वे परिवार से दूर रहते हुए भी एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा करते हैं और यादगार पल बनाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)