इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाया:6 विकेट पर 355 रन बनाए; टॉम बैंटन के 121 रन, रूट और कॉक्स की फिफ्टी

Nov 15, 2026 - 13:50
0
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाया:6 विकेट पर 355 रन बनाए; टॉम बैंटन के 121 रन, रूट और कॉक्स की फिफ्टी
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की है। एडिलेड ओवल में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 355 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इंग्लैंड का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार अपने घर में किसी टीम के खिलाफ 350 या इससे ज्यादा रन दिए हैं। पर्थ में पहला वनडे हारने के बाद इंग्लैंड की ओर से टॉम बैंटन ने 121 रन की शतकीय पारी खेली। जो रूट ने 62, जॉर्डन कॉक्स ने 67 और विल जैक्स ने नाबाद 54 रन बनाए। हेलमेट पर गेंद लगने के बाद बैंटन ने लगाए चौके-छक्के टॉम बैंटन ने 99 गेंदों पर 121 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। पारी के छठे ओवर में स्पेंसर जॉनसन की तेज बाउंसर उनके हेलमेट पर लगी। इससे हेलमेट का नेक गार्ड निकल गया और उनके गाल पर चोट का निशान भी आ गया। हालांकि, बैंटन ने बल्लेबाजी जारी रखी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इसके बाद शॉर्ट गेंदों से उन्हें परेशान करने की कोशिश की, लेकिन बैंटन ने इसका जवाब आक्रामक बल्लेबाजी से दिया। उन्होंने अगली तीन शॉर्ट गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। बैंटन ने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 86 गेंदों में शतक पूरा किया और हेलमेट पर लगे बैज को चूमकर जश्न मनाया। बैंटन-रूट के बीच 137 रन की साझेदारी बेन डकेट के 9 रन पर आउट होने के बाद बैंटन और जो रूट ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन जोड़े। रूट ने 68 गेंदों पर 62 रन बनाए। यह उनका 201वां वनडे था। उन्होंने अपने करियर का 70वां 50 प्लस स्कोर पूरा किया। रूट को कूपर कोनोली ने अतिरिक्त उछाल लेती गेंद पर शॉर्ट कवर में कैच कराया। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वे 11 गेंदों पर 5 रन बनाकर राइली मेरेडिथ की गेंद पर बोल्ड हो गए। कॉक्स और जैक्स ने आखिरी ओवरों में बढ़ाई रन गति मध्यक्रम में जॉर्डन कॉक्स और विल जैक्स ने तेज बल्लेबाजी की। कॉक्स ने 49 गेंदों पर 67 रन बनाए। यह उनका दूसरा वनडे अर्धशतक है। उन्होंने 39 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। वहीं, विल जैक्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए। उन्हें 40 रन के स्कोर पर एडम जंपा ने कैच छोड़कर जीवनदान दिया था। इसका फायदा उठाकर जैक्स ने पारी के आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। सैम करन और गस एटकिंसन ने भी उपयोगी योगदान दिया। एटकिंसन ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। बार्टलेट ने लिए अहम विकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में 6 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को इस मुकाबले में आराम दिया। उनकी जगह जेवियर बार्टलेट ने गेंदबाजी की। उन्होंने बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट और जॉर्डन कॉक्स के विकेट लिए। हालांकि, एडिलेड की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User