बदायूं की चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू:100 से ज्यादा किसान गन्ना लेकर पहुंचे, क्रशर, बॉयलर और टरबाइन समेत सभी यूनिटें चलीं

Nov 15, 2026 - 13:42
0
बदायूं की चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू:100 से ज्यादा किसान गन्ना लेकर पहुंचे, क्रशर, बॉयलर और टरबाइन समेत सभी यूनिटें चलीं
बदायूं की दि किसान सहकारी चीनी मिल में रविवार दोपहर 12 बजे नया पेराई सत्र शुरू हो गया। एसडीएम सदर श्रीसाई आश्रित शाखमुरी ने पूजन के बाद मशीन का बटन दबाकर मिल का संचालन शुरू कराया। पहले दिन 100 से अधिक किसान गन्ना लेकर मिल पहुंचे। सभी यूनिटों ने शुरू किया काम पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना क्रशर, कैरियर, फीडर, कन्वेयर बेल्ट, मिल रोलर, बॉयलर और टरबाइन समेत मिल की अलग-अलग यूनिटें चालू हो गईं। इसके साथ ही गन्ने की पेराई का काम शुरू हो गया। शुभारंभ के दौरान मिल के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User