जापान मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन:अल्वी फरहान को 3 गेम में हराया; सीजन के दूसरे खिताब से एक जीत दूर
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जापान मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को कुमामोटो प्रीफेक्चुरल जिम्नेजियम में खेले गए सेमीफाइनल में लक्ष्य ने इंडोनेशिया के अल्वी फरहान को 21-12, 15-21, 21-11 से हराया। तीन गेम तक चले इस मुकाबले को जीतने में लक्ष्य को एक घंटा 9 मिनट का समय लगा। अब वे खिताब से एक जीत दूर हैं। फाइनल में उनका सामना कोकी वातानाबे या पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसार्न से होगा। पहला और तीसरा गेम जीतकर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य ने पहले गेम में शानदार शुरुआत की और 21-12 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में अल्वी फरहान ने वापसी करते हुए 21-15 से गेम अपने नाम किया। इसके बाद निर्णायक गेम में लक्ष्य ने आक्रामक खेल दिखाया और 21-11 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। हाइलो ओपन जीतकर खत्म किया था खिताब का सूखा जापान मास्टर्स से पहले लक्ष्य ने जर्मनी में हाइलो ओपन का खिताब जीता था। फाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया के डिफेंडिंग चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 21-10 से हराया था। यह इस सीजन का उनका पहला और करियर का सातवां BWF खिताब था। अब जापान मास्टर्स में भी वे उसी लय को बरकरार रखे हुए हैं। शुरुआती तीन राउंड सीधे गेमों में जीते लक्ष्य ने जापान मास्टर्स में अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-19, 21-18 से हराकर की थी। दूसरे राउंड में उन्होंने चीन के डोंग तियान याओ को 21-8, 21-14 से हराया। यह मुकाबला 35 मिनट चला था। क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने जापान के युशी तनाका को 21-16, 21-15 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। यह मुकाबला 39 मिनट से कम समय में खत्म हुआ था। BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स की दावेदारी मजबूत लक्ष्य सेन ने हाल ही में कोरिया ओपन से नाम वापस ले लिया था। हालांकि, जापान मास्टर्स में उनके प्रदर्शन से साल के अंत में होने वाले BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। अगर वे जापान मास्टर्स का खिताब जीतते हैं तो इस सीजन में उनके नाम दो BWF खिताब हो जाएंगे। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI अंडर-19 टीम की 17 साल की क्रिकेटर की मौत:,परिवार ने 2 युवकों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप तेलंगाना के विकाराबाद जिले में BCCI अंडर-19 टीम में चुनी गई 17 साल की क्रिकेटर नंदिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नंदिनी हाल ही में BCCI की अंडर-19 टीम में चुनी गई थीं। पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)