इटावा में 40 हजार रुपए के अवैध पटाखे बरामद:पुलिस ने 16 किलो आतिशबाजी के साथ आरोपी को पकड़ा; 11 कार्टून और बोरी में रखा था माल
इटावा में दीपावली पर अवैध आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ऊसराहार पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है। पटाखे 11 कार्टून और एक प्लास्टिक की बोरी में रखे हुए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जिलेभर में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 नवंबर को ऊसराहार पुलिस ने ग्राम ताखा में कार्रवाई कर प्रमोद कुमार (40) पुत्र गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया। बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था आरोपी पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आतिशबाजी और पटाखों का भंडारण किया था। वह इन्हें बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 की धारा 5/9(ख)1(ख) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में की गई। इसमें एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का पर्यवेक्षण, एएसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र का मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य का नेतृत्व रहा। छह पुलिसकर्मी टीम में शामिल रहे पुलिस टीम में ऊसराहार थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल शिवनाथ, अभिषेक तिवारी और चालक कांस्टेबल नरेंद्र कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)