इटावा सफारी में नया शेर युवराज लाया जा रहा:राजगीर जू सफारी से आएगा, बदले में नीक और चार काले हिरन भेजे जाएंगे

Nov 01, 2026 - 19:10
0
इटावा सफारी में नया शेर युवराज लाया जा रहा:राजगीर जू सफारी से आएगा, बदले में नीक और चार काले हिरन भेजे जाएंगे
इटावा सफारी पार्क में शेरों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। वन्यजीवों के आदान-प्रदान के तहत बिहार के राजगीर जू सफारी से अर्द्धवयस्क शेर युवराज को इटावा लाया जा रहा है। इसके बदले इटावा सफारी पार्क से शेर नीक और चार काले हिरन राजगीर भेजे जाएंगे। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद वन्यजीवों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया शुरू की गई है। 10 सदस्यीय टीम शेर युवराज को लेकर रवाना इटावा सफारी पार्क की टीम राजगीर पहुंची, जहां से शेर युवराज को लेकर वन्यजीव चिकित्सक डॉ. रॉबिन सिंह यादव, कीपर अजय सिंह और राजगीर सफारी की 10 सदस्यीय टीम देर रात इटावा के लिए रवाना हुई। टीम के रविवार रात तक शेर को लेकर इटावा सफारी पार्क पहुंचने की संभावना है। सफारी में तीसरी पीढ़ी के शेरों के जन्म की उम्मीद नए शेर के आने से इटावा सफारी में जन्मी दूसरी पीढ़ी की शेरनियों के लिए प्रजनन की व्यवस्था हो सकेगी। इससे सफारी में तीसरी पीढ़ी के शेरों के जन्म का रास्ता खुलेगा। सफारी प्रशासन के इस प्रयास को शेरों का कुनबा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, वर्ष 2016 में इटावा सफारी पार्क में पहली बार जन्मे शेर शिम्बा को रोहतक जू से लाई गई शेरनी सुधा के साथ रखा जा रहा है। इसका उद्देश्य दोनों के वंश को आगे बढ़ाना है। इस तरह सफारी प्रशासन अलग-अलग पीढ़ियों के शेरों के प्रजनन पर भी काम कर रहा है। इटावा सफारी में हैं 22 शेर सफारी निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वर्तमान में सफारी पार्क में कुल 22 शेर हैं। इनमें चार शावक, छह अर्द्धवयस्क, नौ वयस्क और तीन वृद्ध शेर शामिल हैं। शावकों में एक नर और तीन मादा हैं। अर्द्धवयस्क श्रेणी में एक नर और पांच मादा, वयस्क श्रेणी में चार नर और पांच मादा, जबकि वृद्ध श्रेणी में एक नर और दो मादा शेर हैं। दीपावली पर 1200 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे इटावा सफारी पार्क में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है। दीपावली और अन्य त्योहारों के चलते इटावा सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग सफारी घूमने पहुंच रहे हैं। रविवार को 1200 से ज्यादा पर्यटकों ने सफारी पार्क का भ्रमण किया। सफारी प्रशासन का मानना है कि लगातार किए जा रहे छोटे-छोटे प्रयासों से पार्क के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User