भदोही में ऑक्सीजन टैंकर ने खड़े कंटेनर में मारी टक्कर:दोनों ड्राइवर की मौत, कंटेनर के नीचे बैठकर खराबी ठीक कर रहा था
भदोही के गोपीगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिराई के पास शनिवार देर रात ऑक्सीजन से भरे टैंकर ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और नेशनल हाईवे की क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर शवों को बाहर निकलवाया। खराबी ठीक करने के लिए कंटेनर के नीचे बैठा था चालक कंटेनर नंबर NL01Q3776 प्रयागराज से वाराणसी जा रहा था। रास्ते में खराबी आने पर चालक नूर मोहम्मद (40) ने उसे हाईवे किनारे खड़ा कर दिया। वह वाहन के नीचे बैठकर खराबी ठीक कर रहा था। नूर मोहम्मद, सिरदार के बेटे थे और हरियाणा के मेवात जिले के बादली गांव के निवासी थे। पीछे से आए ऑक्सीजन टैंकर ने मारी टक्कर इसी दौरान पीछे से आ रहे ऑक्सीजन से भरे टैंकर नंबर UP65BT0728 ने कंटेनर में टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर चालक रामप्रीत यादव की भी मौके पर मौत हो गई। वह राम ध्यान यादव के बेटे थे और आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिठनपुर गांव के निवासी थे। क्रेन से हटवाए वाहन, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस और नेशनल हाईवे की क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया। इसके बाद दोनों चालकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। एंबुलेंस पायलट राजेश यादव और ईएमटी सुरेंद्र यादव ने शवों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)