वाराणसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर:चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया और दवाइयां वितरित की
वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क होम्योपैथी एवं न्यूरोथेरेपी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में होम्योपैथी चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों के निदान के लिए मरीजों को परामर्श दिया और दवाइयां वितरित कीं। वहीं न्यूरोथेरेपी के माध्यम से गठिया और रीढ़ से संबंधित बीमारियों का उपचार किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों ने पहुंचकर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया। इस दौरान राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय, राजघाट के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर तिवारी, डॉ. झिकमिक सरकार, राजू बाबू और न्यूरोथेरेपिस्ट मणिलाल विश्वकर्मा का स्वागत काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र और प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन रूपानी ने किया। डॉ. चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित और प्रभावकारी चिकित्सा पद्धति है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)