गोंडा में 69 परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी:गौरा और मनकापुर विधानसभा में 520.83 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह गौरा विधानसभा क्षेत्र के तेजपुर स्थित सिंगार घाट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्र की 69 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके बाद वह अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 11:20 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे तेजपुर मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 11:20 बजे तेजपुर के सिंगार घाट मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से सरकारी फॉर्च्यूनर से 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल जाएंगे। दोपहर 11:30 से 12:30 बजे तक मंच पर रहकर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 12:40 बजे हेलीपैड से राम कथा पार्क, अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गौरा में 19 परियोजनाओं का लोकार्पण, 21 का शिलान्यास गौरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री 5,346 लाख रुपए की लागत वाली 19 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 21,327 लाख रुपए की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रमुख लोकार्पण परियोजनाओं में कुआनो नदी के बालू घाट पर 1,116 लाख रुपए की लागत से बन रहा दीघा सेतु, रेनुआ-दौलतपुर ग्रांट-अलीपुर मार्ग का 2,570 लाख रुपए की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बभनजोत में 189.47 लाख रुपए की लागत से बना शैक्षिक भवन शामिल है। इसके अलावा पर्यटन विभाग की ओर से ग्राम बकुई स्थित हनुमान जी महाराज मंदिर में 93 लाख रुपए की लागत से कराए जा रहे कार्य का भी लोकार्पण किया जाएगा। शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में 2,495 लाख रुपए की लागत से घारीघाट में बनने वाला मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, 8,890 लाख रुपए की लागत से बनने वाला रेलवे ओवरब्रिज और 2,404 लाख रुपए की लागत से बनने वाला अमवा-तामा-वीरपुर मार्ग शामिल है। इसके अलावा 3,757 लाख रुपए की लागत से गौरा-पांडेय-परसा तिवारी-घारीघाट-अलीपुर-गिन्नी नगर मार्ग और 939 लाख रुपए की लागत से महाराजगंज ग्रंट में बिसुही नदी पर बनने वाले लघु सेतु का भी शिलान्यास होगा। मनकापुर में 9 परियोजनाओं का लोकार्पण, 20 का शिलान्यास मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री 9,366 लाख रुपए की लागत वाली नौ परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें 3,199 लाख रुपए की लागत से बना राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, सिसवा, 1,153 लाख रुपए की मनकापुर नगर पंचायत पेयजल पुनर्गठन योजना और 1,842 लाख रुपए की नवाबगंज नगर पालिका परिषद पेयजल पुनर्गठन योजना शामिल हैं। इसके अलावा 2,252 लाख रुपए की लागत से बना झिलाही-सिसवा-राजगढ़ मार्ग और 390 लाख रुपये की लागत से राजकीय आईटीआई मनकापुर में बनी आधुनिक कार्यशाला व प्रशिक्षण कक्ष का भी लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, 16,042 लाख रुपए की लागत वाली 20 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इनमें 3,970 लाख रुपए की लागत से बनने वाला पिंक सैंड स्टोन का भव्य द्वार, 1,488 लाख रुपए की लागत से वजीरगंज-झिलाही-मनवर-आईटीआई मार्ग का सुदृढ़ीकरण और 6,300 लाख रुपए की लागत से उतरौला-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज मार्ग का पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में चौड़ीकरण शामिल है। इसके साथ ही 658 लाख रुपए की लागत से अटल आवासीय विद्यालय संपर्क मार्ग पर मनवर नदी में लघु सेतु और पहुंच मार्ग का निर्माण भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहेंगे मौजूद कार्यक्रम में गोंडा के सांसद एवं विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया, गोंडा-बलरामपुर के भाजपा एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, करनैलगंज विधायक अजय कुमार सिंह और कटरा बाजार विधायक बावन सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी अभिषेक झा और सीडीओ दयानंद प्रसाद सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)