एटा में रोटावेटर से कटकर युवक की मौत:पिता ने ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का आरोप लगाया; पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Nov 14, 2026 - 09:20
0
एटा में रोटावेटर से कटकर युवक की मौत:पिता ने ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का आरोप लगाया; पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हिरदेपुर गांव में शुक्रवार शाम रोटावेटर से कटकर 23 वर्षीय करण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव के टुकड़े इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे हैं। करण सिंह के पिता हरिसिंह ने गांव के ट्रैक्टर मालिक विशंभर पुत्र दीनदयाल पर बेटे को घर से बुलाकर ले जाने और रोटावेटर से काटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, करण सिंह और विशंभर करीबी दोस्त थे। करण उनके साथ काम करता था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे विशंभर उसे घर से बुलाकर ले गया था। हरिसिंह ने बताया कि घटना शाम करीब 8 बजे हुई। उनके मुताबिक, करण को ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। परिवार को सूचना देर से मिली। जब वे खेत पहुंचे, तो करण का शव वहां पड़ा था। करण खेती-मजदूरी करता था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User