रेलवे चलाएगा 9 पूजा स्पेशल:14 से 21 नवंबर के बीच चलेंगी ट्रेनें, देखिए शेड्यूल
त्योहार सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे ने 9 एक-तरफा पूजा विशेष गाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। ये गाड़ियां 14 से 21 नवंबर के बीच गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेंगी। अहमदाबाद से छपरा तक गाड़ी संख्या 09449 अहमदाबाद–छपरा एक-तरफा विशेष गाड़ी 14 नवंबर को रात 01:00 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। यह छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी और बलिया होते हुए अगले दिन दोपहर 02:10 बजे छपरा पहुंचेगी। इसमें 9 शयनयान, 9 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर/डी कोच रहेंगे। गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड उधना से खातीपुरा के लिए गाड़ी संख्या 09019 14 नवंबर को दोपहर 04:05 बजे चलेगी। यह भरूच, वडोदरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, अजमेर और जयपुर होते हुए अगले दिन 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसमें 6 शयनयान, 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर/डी कोच होंगे। उतरन से लालकुआं जाने वाली गाड़ी संख्या 09121 14 नवंबर को दोपहर 02:15 बजे रवाना होगी। यह वडोदरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मुरादाबाद और रामपुर होते हुए अगले दिन 01:20 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इसमें कुल 19 कोच रहेंगे। बिहार से बेंगलुरु और मैसूरु बरौनी से बेंगलुरु कैंट के लिए गाड़ी संख्या 05250 20 नवंबर को दोपहर 01:00 बजे चलेगी। यह हाजीपुर, पटना, आरा, प्रयागराज छिवकी, सतना, इटारसी, नागपुर, सिकंदराबाद, गुंतकल और धारवाड़ होते हुए तीसरे दिन रात 09:00 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। दरभंगा से मैसूरु के लिए गाड़ी संख्या 05513 20 नवंबर को सुबह 04:20 बजे रवाना होगी। यह पटना, प्रयागराज छिवकी, सतना, इटारसी, पुणे, बेलगावी, हुब्बल्लि, बेंगलुरु और मंड्या होते हुए तीसरे दिन दोपहर 02:30 बजे मैसूरु पहुंचेगी। इसमें 4 एसी द्वितीय, 13 एसी तृतीय और 2 एसएलआर/डी कोच रहेंगे। मधुबनी से उधना मधुबनी से उधना के लिए गाड़ी संख्या 05511 21 नवंबर को शाम 06:15 बजे चलेगी। यह दरभंगा, बरौनी, पटना, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और नंदुरबार होते हुए तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे उधना पहुंचेगी। इसमें 8 शयनयान, 11 सामान्य द्वितीय, 1 लॉक्ड पेंट्री कार और 2 एसएलआर/डी कोच होंगे। मुंबई जाने के लिए तीन गाड़ियां बिहार के जयनगर, सहरसा और रक्सौल से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए तीन विशेष गाड़ियां चलेंगी। गाड़ी संख्या 05515 16 नवंबर को रात 11:50 बजे, 05587 17 नवंबर को शाम 05:45 बजे और 05593 18 नवंबर को शाम 07:10 बजे अपने-अपने मूल स्टेशनों से रवाना होंगी। तीनों गाड़ियां प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी गाड़ी का नवीनतम समय, ठहराव और स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन से जांचने को कहा है। त्योहारों के दौरान उत्तर मध्य रेलवे नवंबर में 1,100 से अधिक विशेष ट्रेन ट्रिप संचालित कर रहा है, जिनमें प्रयागराज, कानपुर, झांसी और आगरा के प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)